8 साल के बच्चे के साथ किशोर ने किया कुकर्म,पास्को मे मुकदमा कर आरोपी को बाल सुधार ग्रह भेजा।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 साल के बच्चे के साथ नाबालिग किशोर द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किशोर बच्चे के पड़ोस में रहता है।घटना का पता तब चला जब बच्चा दर्द से कराहते हुए घर पहुंचा, मां ने उसे लहूलुहान हालत में देखा तो पूछताछ की। जिसके बाद बच्चे ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेजे बोर्ड (Juvenile Justice Board) के सामने पेश किया।पुलिस के अनुसार काठगोदाम क्षेत्र में रहने वाला आठ वर्षीय किशोर अपने घर में था, तभी पड़ोस में रहने वाला किशोर (17) बच्चे को बहला फुसलाकर उसे घोड़े चराने के बहाने अपने साथ गौला नदी में ले गया। जहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया।दर्द से कराहता पीड़ित जब घर पहुंचा तो मां ने वजह पूछी। मां ने देखा तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। मां के पूछने पर बच्चे ने घटना के बारे में बताया। जिसके बाद महिला शिकायत लेकर काठगोदाम पुलिस के पास पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया।मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी को जेजे बोर्ड के सामने पेश किया गया, जहां से उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया है। वहीं पीड़ित परिवार ने किशोर के परिवार वालों पर धमकाने का आरोप लगाया है। महिला के शिकायत पर काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया ​कि आरोपी किशोर के परिजनों को फटकार लगाई गई है, अगर वह धमकाने की कोशिश करते हैं तो उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :