होने वाली बीबी का गला रेत कर युवक ने की ट्रेन के आगे कूद कर दी जान।

खबरे शेयर करे :

बरेली कोतवाली से सौ मीटर दूर स्थित प्रीत पैलेस होटल में शाही कस्बा निवासी युवती फरजाना उर्फ शब्बो की गला रेतकर निर्ममता से हत्या करने के बाद मंगेतर आजमनगर निवासी आलम कुरैशी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार दोपहर कमरे से युवती का शव मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने छह घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया। दोनों की मौत के बाद हत्या की वजह राज बनकर रह गई।
पुराना रोडवेज बस स्टैंड के पास प्रीत पैलेस होटल में आजमनगर निवासी आलम ने 18 अगस्त की शाम कमरा बुक किया था। उसके साथ युवती भी आई। होटल स्टाफ ने केवल आलम के आधार कार्ड का फोटो अपने मोबाइल फोन में लिया। इस दौरान आलम बाहर आता-जाता रहा। वह युवती की चाकू से गला रेतकर व शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर कब हत्या कर गया, किसी को पता नहीं चला।
मंगलवार दोपहर तक युवती का शव होटल के कमरे में सड़ता रहा। बदबू आने पर स्टाफ ने कमरा खोलकर देखा। शव मिलने पर सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जानकारी पर एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव, कोतवाल दिनेश शर्मा पुलिस, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
होटल प्रबंधन से मिली आलम की आईडी के आधार पर पुलिस ने शब्बो की पहचान की। बाद में पता लगा कि आलम ने सोमवार रात करीब नौ बजे फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में धनेटा क्रॉसिंग के पास 14230 योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। जीआरपी ने अज्ञात के तौर पर उसका पंचनामा भरवाया। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को साथ ले जाकर शव की पहचान कराई। माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद आलम पकड़े जाने के डर से जल्दबाजी में होटल से निकला होगा। यही वजह रही कि उसने कमरे का दरवाजा भी लॉक नहीं किया।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :