नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला युवक यहाँ से हुआ गिरफ्तार,

खबरे शेयर करे :

अल्मोड़ा/हल्द्वानी।तीन सप्ताह पूर्व लमगड़ा थाना क्षेत्र मे नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए युवक को आज हल्द्वानी मे गिरफ्तार कर न्यायलय के आदेश के बाद जेल भेज दिया ।
दरअसल, बीती 21 जून को अल्मोड़ा के लमगड़ा थाने में नाबालिग लड़की के पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की थी. तहरीर में मनोज सिंह नेगी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया. अल्मोड़ा एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई।
लमगड़ा थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि पुलिस की टीम ने आरोपी के सभी संभावित क्षेत्रों पर खोजबीन की, लेकिन वो नहीं मिला।आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं कर रहा था। जिस कारण वो ट्रेस भी नहीं हो पा रहा था।पुलिस की टीम कई स्थानों में दबिश देकर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दे रही थी। इसी कड़ी में मंगलवार यानी 16 जुलाई को पुलिस को आरोपी के हल्द्वानी में होने की सूचना मिली जिस पर पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंची और रेप के आरोपी लमगड़ा के चौकुना निवासी मनोज सिंह नेगी पुत्र जमन सिंह नेगी को बरेली रोड हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पंजीकृत मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :