चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, मुखानी क्षेत्र में घर से चुराए थे गहने और नकदी

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक घर से सोने चांदी के आभूषण और नगदी चुराने के दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास सेचुराया गया सामान भी बरामद किया है। दोनों को कोर्ट मे पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने किया। उन्होंने बताया कि कार्तिकेय कालोनी कुसुमखेड़ा निवासी नितिन सूर्या पुत्र मोहन सिंह सूर्या ने मुखानी थाने में तहरीर दी थी कि वह एक सप्ताह के लिए भीमताल गया हुआ था जबकि उसके परिवार वाले पिताजी के इलाज के लिए दिल्ली गए हुए थे। उसे घर में चोरी होने की सूचना मिली तो वह हल्द्वानी आ गया। देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर से सोने-चांदी के आभूषण, कीमती मूर्तियां और नगद गायब थी। तहरीर के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। चोरी के खुलासे के टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के करीब दो सौ सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे। जिसके बाद पुलिस टीम उनकी तलाश में हनीफ होटल में पहुंची तो उसका संभल उत्तर प्रदेश से संबंध होना पाया गया। जिसके एक टीम को संभल रवाना किया गया। वहीं एक टीम हल्द्वानी में आरोपियों को तलाशने में जुट गई। पुलिस ने दो आरोपियों को पूरनपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपियों में अफजल पुत्र इन्साफ अली निवासी मई थाना चन्दौसी जिला सम्बल उत्तर प्रदेश और आशिफ अली पुत्र अब्दुल मजीद निवासी सैमरी थाना रजपुरा जिला सम्बल उत्तर प्रदेश शामिल हैं। उनके पास से चुराए गए सोने के आभूषण और 4600 रूपए की नगदी बरामद हुई है। पुलिस टीम में एसआई बलवन्त सिंह, विजय मेहता, हे.कां. इसरार नबी, रविन्द्र खाती, सुनील आगरी, धीरज सुगड़ा, बलवन्त सिंह, राजेश बिष्ट, चन्दन नेगी शामिल रहे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :