

देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने देर रात बड़े स्तर पर तबादले किए। इसमें कई इंस्पेक्टर और दरोगाओं के साथ ही थाना और चौकी प्रभारी बदले गए हैं।
देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बड़ा फेरबदल करते हुए 53 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले किए हैं। शहर से लेकर देहात के कुल 11 थानेदार बदल दिए गए। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक चौकी प्रभारियों के तबादले भी किए गए हैं।
एसओ क्लेमेंटटाउन मोहन सिंह का ट्रांसफर कर रायवाला एसओ बनाया गया है। उनके स्थान पर लोकपाल परमार क्लेमेंटटाउन का प्रभार संभालेंगे। एसआई गिरीश नेगी को एसओ प्रेमनगर, शैंकी कुमार को एसओ सेलाकुई, मनोज नौटियाल को एसओ सहसपुर, अमित कुमार शर्मा को एसओ वसंत विहार बनाकर भेजा गया है



