देहरादून: भाजपा के प्रभारी, सह प्रभारी आज दून में, संगठन पदाधिकारियों की बैठक, फिर प्रदेश में करेंगे प्रवास !

खबरे शेयर करे :

भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी आज देहरादून में संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोनों प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास कर संगठन की गतिविधियों और तैयारियों का जायजा लेंगे।’

भाजपा के प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज शुक्रवार को देहरादून में बैठक लेंगे। यहां संगठनात्मक बैठक के बाद आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर उनका प्रवास भी शुरू होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को पहले संगठन पदाधिकारियों की बैठक होगी।

इसके बाद पांच जिलाध्यक्षों संग प्रभारी, सह-प्रभारी बैठक करेंगे। सह प्रभारी अरविंद मेनन का प्रवास 24 अक्तूबर से कुमाऊं मंडल में होने जा रहा है। इसके अलावा सह प्रभारी बांसुरी स्वराज का प्रवास उत्तरकाशी व आसपास के जिलों में तीन दिवसीय प्रवास 28 अक्तूबर से शुरू होगा।

महामंत्री संगठन भी कर रहे प्रवास

महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा भी हाल ही में यहां आए थे। वह लगातार प्रदेश के अलग-अलग संगठनात्मक जिलों में जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी वे टिहरी में थे। इसके बाद लगातार उनके भी अलग-अलग कार्यक्रम प्रदेशभर में होंगे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    उत्तराखंड रोडवेज का बड़ा फैसला: दिल्ली नहीं जाएंगी 200 बसें, नए रूट पर दौड़ेंगी वोल्वो !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में…


    खबरे शेयर करे :

    प्रवासी उत्तराखंडियों का होगा महासंगम, यूथ पर रहेगा खास फोकस !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :मुख्य सचिव ने विशेष रूप से युवाओं पर फोकस करने और उन्हें सम्मेलन से जोड़ने पर बल दिया, जिससे युवा पीढ़ी को प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभवों, नवाचारों…


    खबरे शेयर करे :