Lalpul Bus Tragedy: हादसे के आठ दिन बाद प्रशासन हरकत में, जांच के आदेश जारी !

खबरे शेयर करे :

बीती 23 जून को देहरादून में लालपुल के पास बस हादसे में दो लोगों की जान चली गई थी। वहीं, कई लोग घायल हुए थे। अब इस मामले में आठ दिन बाद डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

देहरादून में लाल पुल बस दुर्घटना की अब मजिस्ट्रियल जांच होगी। डीएम ने एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि 23 जून को बस(संख्या UK07PA-0287) दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में राजीवनगर, पटेलनगर निवासी आहद (22 वर्ष) की मृत्यु हो गई थी, जबकि चार अन्य व्यक्ति घायल हुए थे। संबंधित वाहन नगर बस सार्वजनिक सेवायान की श्रेणी में संचालित है। जिलाधिकारी ने जांच अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहन एवं निष्पक्ष जांच करते हुए एक सप्ताह के भीतर अपनी आख्या प्रस्तुत करें।

जांच के दौरान दुर्घटना के कारणों, वाहन में चालक सहित सवार यात्रियों की संख्या, मृतक व घायलों का वास्तविक विवरण, घायलों की चिकित्सकीय स्थिति, मृतक के उत्तराधिकारियों का विवरण, परिवहन विभाग की तकनीकी रिपोर्ट, वाहन के कर व मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अनुपालन प भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझावों का विस्तृत परीक्षण किया जाएगा। 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    उत्तराखंड रोडवेज का बड़ा फैसला: दिल्ली नहीं जाएंगी 200 बसें, नए रूट पर दौड़ेंगी वोल्वो !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में…


    खबरे शेयर करे :

    प्रवासी उत्तराखंडियों का होगा महासंगम, यूथ पर रहेगा खास फोकस !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :मुख्य सचिव ने विशेष रूप से युवाओं पर फोकस करने और उन्हें सम्मेलन से जोड़ने पर बल दिया, जिससे युवा पीढ़ी को प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभवों, नवाचारों…


    खबरे शेयर करे :