स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक स्थल *स्वराज आश्रम* में तिरंगा फहराकर कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास संग मनाया स्वतंत्रता दिवस।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। 78 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज जिला/महानगर कांग्रेस द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक स्थल स्वराज आश्रम में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश की अगुवाई में जिला/महानगर कांग्रेस ने ध्वजारोहण उपरांत एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास संग स्वतंत्रता दिवस मनाया।
ध्वजारोहण उपरांत गोष्ठि का आयोजन किया गया, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि मातृभूमि की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को हृदय से नमन करता हूँ। उनका अमिट बलिदान हमें सदैव एक नई ऊर्जा के साथ देश और समाज की प्रगति के लिए अपने कर्त्तव्य का पालन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि संघर्ष के बाद मिली इस आजादी की कीमत तब अधिक होगी, जब हम आर्थिक असमानता, किसानों की गरीबी, युवाओं की बेरोजगारी, महिलाओं के उत्पीड़न से मुक्ति पा लेंगे।
हमें नफरत और घृणा से मुक्ति दिलाने की चुनौती से मुकाबला करते हुए, प्रेम व भाईचारे की भावना को भी बढ़ाना है, मिलकर एक नया भारत बनाना है।
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि आज के दिन हम समृद्ध और सशक्त देश के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने का संकल्प लें।
इस दौरान हरीश मेहता, सतीश नैनवाल, हेमन्त बगडवाल, विजय सिजवाली, डॉ मयंक भट्ट, दीपक बलुटिया, मलय बिष्ट, योगेश जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, जाकिर हुसैन, इंद्र पाल आर्य, राजेन्द्र दुर्गापाल, इंदर बिष्ट, गुरप्रीत प्रिंस, कौशलेंद्र भट्ट, कन्नू परगाई, सौरभ भट्ट, गिरीश पांडे, गोविंद बगडवाल, त्रिलोक बनोली, सूरज प्रकाश, किरन माहरा, जया कर्नाटक, शोभा बिष्ट, रोशन जहाँ, भगवती जोशी, रमा शर्मा, रत्ना श्रीवास्तव, मीनाक्षी नयाल, अमित रावत, मनोज भट्ट, सूरज बिष्ट आदि ने भी अपने अपने विचार रखें।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :