Roorkee Fire News: उर्स के बीच अजमेरी बाजार में भीषण आग, ज्वैलरी और खिलौनों की दुकानें जलकर राख !

खबरे शेयर करे :

Roorkee: साबिर पाक के सालाना उर्स के बीच मची अफरातफरी, अजमेरी बाजार में आर्टिफिशियल ज्वैलरी और खिलौने की दुकानों में लगी भीषण आग

 

उर्स के बीच रात में मची अफरातफरी, दमकल के देर से पहुंचने पर उठे सवाल

साबिर पाक के सालाना उर्स के बीच मंगलवार रात करीब एक बजे दरगाह पहाड़ी गेट के पास अजमेरी बाजार में आर्टिफिशियल ज्वैलरी और खिलौने की दुकानों में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकानों से ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख बाजार में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर पानी और अन्य संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

आग की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करते हुए स्थिति संभाली। स्थानीय लोगों के अनुसार, सूचना देने के करीब 20 मिनट बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान आग तेजी से फैलती रही और आसपास की दुकानों में भी आग लगने का खतरा बना रहा। दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद आग बुझाने का काम तेजी से शुरू किया गया।

उर्स के चलते इन दिनों कलियर में बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद हैं। बाजार के बीच आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों को मौके से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने से दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। दुकानदारों के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान का सही आकलन अभी नही हो सका है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
लोगों की सूझबूझ से बची खानकाह में रखे कबूतरों की जान
अजमेरी बाजार में दुकानों में आग लगने के दौरान स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए दुकानों के पीछे स्थित खानकाह में रखे कबूतरों की जान बचाई। खानकाह के अंदर पिंजरे में कबूतर बंद थे। आग बढ़ने का खतरा देख लोगों ने तुरंत  पिंजरा बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। लोगों की तत्परता और सूझबूझ  से कबूतर आग की चपेट में आने से बच गए।

खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: लक्सर में युवक ने गंवाई जान, सड़क पर शव मिलने से मचा हड़कंप !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :लक्सर क्षेत्र में सुबह सड़क पर शव पड़ा होने की खबर से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया…


    खबरे शेयर करे :

    Roorkee Railway News: योगनगरी-उदयपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ा, 29 जुलाई तक मिलेगा सफर का मौका !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे : योगनगरी- उदयपुर स्पेशल ट्रेन 29 जुलाई तक संचालित होगी। हरिद्वार और रुड़की रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव होगा। रेलवे ने योगनगरी ऋषिकेश से उदयपुर सिटी के बीच चलने…


    खबरे शेयर करे :