रुद्रप्रयाग: केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रैकर्स से संपर्क टूटा, खराब मौसम के चलते हेली रेस्क्यू रुका

खबरे शेयर करे :

केदारनाथ-बासुकीताल से ऑडिन कोल होते हुए गंगोत्री जाने निकले पांच सदस्यीय दल से संपर्क टूट गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें तलाश में जुटी हैं। मौसम खराब होने से हेली सर्च फिलहाल रोकना पड़ा।

केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक रूट पर गए पांच सदस्यीय ट्रेकिंग दल से संपर्क टूटने के बाद खोजबीन शुरू कर दी गई है। परिजन यशवंत सिंह चौहान ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) रुद्रप्रयाग को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके भाई प्रवेश चौहान 25 सितंबर को पांच साथियों के साथ केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर गए थे। दल की ऑडिन कोल होते हुए गंगोत्री जाने की योजना थी।

सूचना मिलने के बाद जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने पुलिस नियंत्रण कक्ष और वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर को जानकारी दी। इसके साथ ही 40वीं वाहिनी PAC से भी समन्वय किया गया। लापता ट्रैकर्स में अमित फर्सवाण, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, नवीन रावत, 40वीं वाहिनी पीएसी रुद्रप्रयाग, प्रवेश चौहान, फोरेस्टर उत्तरकाशी, विवेक निवासी जग्गी बगवान और संजय सिंह रावत, पशुपालन विभाग केदारनाथ शामिल हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून के निर्देश पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें ट्रैक रूट पर तलाश में जुटी हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर यूकाडा के सहयोग से हेलिकॉप्टर से भी सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन उच्च हिमालयी क्षेत्र में कम दृश्यता के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। मौसम अनुकूल होने पर फिर हेलिकॉप्टर से खोज अभियान चलाया जाएगा। वहीं, जमीनी स्तर पर रेस्क्यू टीमें लगातार लापता ट्रैकर्स की तलाश कर रही हैं।

 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में हादसा: पत्थर की चपेट में आई महिला तीर्थयात्री की मौत, तीन घंटे थमी यात्रा !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :करीब तीन घंटे बाद यात्रा मार्ग साफ होने पर यात्रा सुचारू कर दी गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट…


    खबरे शेयर करे :

    Rudraprayag: समय पर 108 सेवा बनी जीवनदायिनी, एंबुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में 108 एंबुलेंस एक बार फिर जीवनरक्षक साबित हुई। प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में बच्चे…


    खबरे शेयर करे :