रुद्रप्रयाग में हादसा: पत्थर की चपेट में आई महिला तीर्थयात्री की मौत, तीन घंटे थमी यात्रा !

खबरे शेयर करे :

करीब तीन घंटे बाद यात्रा मार्ग साफ होने पर यात्रा सुचारू कर दी गई।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। सूचना पर यात्रियों को जहां-तहां रोक दिया गया। करीब तीन घंटे बाद यात्रा मार्ग साफ होने पर यात्रा सुचारू कर दी गई। महिला का शव डीडीआरएफ एवं वाईएमएफ की टीम गौरीकुंड लाई और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रविवार सुबह गौरीकुंड से केदारनाथ जा रहे महाराष्ट्र के यात्री जैसे ही चीरबासा के पास पहुंचे तो पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरे और इसकी चपेट में आने से मंगल अपाराव सिंधे (60) निवासी निम गांव जिला सोहलपुर महाराष्ट्र की मौत हो गई। तुरंत ही सुरक्षाकर्मियों ने यात्रियों को रास्ते में रोक दिया। करीब तीन घंटे बाद मार्ग साफ व सुरक्षित होने पर यात्रियों को आगे की ओर भेजा गया। इस दौरान यात्री महादेव के जयकारे लगाते रहे। 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग: केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रैकर्स से संपर्क टूटा, खराब मौसम के चलते हेली रेस्क्यू रुका

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :केदारनाथ-बासुकीताल से ऑडिन कोल होते हुए गंगोत्री जाने निकले पांच सदस्यीय दल से संपर्क टूट गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें तलाश में जुटी…


    खबरे शेयर करे :

    Rudraprayag: समय पर 108 सेवा बनी जीवनदायिनी, एंबुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में 108 एंबुलेंस एक बार फिर जीवनरक्षक साबित हुई। प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में बच्चे…


    खबरे शेयर करे :