दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत में 3 की मौत, 50 घायल

खबरे शेयर करे :

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में दो बसों की आमने सामने हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, रामपुर जिले के मिलक में हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो बसों में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया है।
हादसा आज सुबह मिलक रामपुर नेशनल हाईवे पर भैरव बाबा मंदिर के पास हुआ। सोमवार की सुबह एक रोडवेज और एक प्राइवेट बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 50 यात्री घायल हो गए। गंभीर रुप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी अन्य घायलों का मिलक के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी समेत सीओ ने जायजा लिया। डीएम ने बताया कि निजी बस गलत दिशा से आ रही थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ है। निजी बस श्रावस्ती जा रही थी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। नौ लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :