तमाम पत्रकार यूनियनो ने एसएसपी द्वारा पत्रकारों के लिए भय पैदा करने और अनावश्यक नोटिस दिये जाने के खिलाफ डीआईजी को ज्ञापन दिया।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। आज शहरभर के तमाम पत्रकारों यूनियनों ने एकजुट होकर एसएसपी नैनीताल द्वारा अनावश्यक नोटिस देकर पत्रकारों में भय का माहौल पैदा किए जाने के खिलाफ, डीआईजी योगेंद्र राणा से मुलाकात उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्रकारों का दमन किए जाने के इस कृत्य की घोर निंदा की।
इस दौरान पत्रकारों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले लंबे समय से नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों के ऊपर विभिन्न प्रकार के दबाव व अनर्गल, अनावश्यक नोटिस भेजकर उनका दमन करने और भय का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ताजा मामला विगत 12 अगस्त का है, जब शहर में एक क्राइम की खबर के बयान लिए जाने के लिए पत्रकारों द्वारा अधिकारियों के न मिलने पर अपने मीडिया ग्रुप में कुछ सामान्य सी बातें लिखी गई। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बेवजह पत्रकारों के दमन करने और उनके ऊपर भय का माहौल बनाने की दृष्टि से अनावश्यक नोटिस दिया गया। यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पूर्व भी कई पत्रकारों को दबाव में लेने के लिए इस प्रकार के नोटिस दिए जाते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम इस ज्ञापन के माध्यम से आपको अवगत कराना चाहते हैं कि अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पत्रकारों के ऊपर इस तरह की दमनकारी नीति का हम घोर विरोध करते हैं और उनके इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले में पत्रकारों के उत्पीड़न या उन पर दबाव बनाने के इस तरह के प्रयास के खिलाफ जनपद के साथ ही पूरे प्रदेश के पत्रकारों में भारी आक्रोश है। लिहाजा हम जनपद के सभी पत्रकार संबंधित मामले में आपसे कार्रवाई किए जाने का आग्रह करते हैं। अन्यथा प्रदेश के हर जिले में सभी पत्रकार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के इस व्यवहार और पत्रकारों के बीच भय का माहौल बनाने के इस कृत्य के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेश पांडे, अंकुर शर्मा, हरीश पांडे, शैलेंद्र नेगी, योगेश शर्मा, गीतेश त्रिपाठी, दिनेश पांडे, हर्ष रावत, अमित चौधरी, अंकित साह, भावनाथ पंडित, राहुल दरमवाल, अजहर सिद्दीकी, दीपक अधिकारी, ऋषि कपूर, श्रुति तिवारी, वंदना आर्य, नेहा पाल, रक्षित टंडन, अरकम सिद्दीकी सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :