बेलबाबा मंदिर के पास ट्रक और बाईक मे टक्कर,मौके पर बाईक सवार की मौत।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी- रामपुर रोड पर बेल बाबा मंदिर के पास शनिवार देर रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक एचडीएफसी बैंक के कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश करते ट्रक को पुलिस ने टीपी नगर पुलिस चौकी से पहले ही पकड़कर चालक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, बरेली रोड निवासी 29 वर्षीय दीपक मनराल पुत्र गोपाल सिंह मनराल रुद्रपुर स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। शनिवार रात वह बाइक से रुद्रपुर से
हल्द्वानी लौट रहे थे। वह टांडा जंगल पार कर बेल बाबा मंदिर के निकट पहुचे, पीछे आ रहे राजस्थान नंबर के एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर उसे घसीटते हुए ले गया। पुलिस ने एसटीएच पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मौत उनकी पुष्टि की। टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि दीपक मनराल रुद्रपुर के एचडीएफसी बैंक में नौकरी करते थे


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :