गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, दो की मौत

खबरे शेयर करे :

उत्तरकाशी। जिले के त्यूणी से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात शिलगांव खत के कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के पास हुई। मृतकों की शिनाख्त ग्राम ऐठान निवासी जयेंद्र सिंह (48) व हुकम सिंह (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सेब बगीचे से रात को घर लौट रहे थे, तभी दोनों हादसे का शिकार हो गए। राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं हादसे के बाद ऐठान गांव में मातम पसरा हुआ है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :