चार दिन पहले देवखड़ी नाले मे बहे युवक का शव लालकुआं क्षेत्र मे मिला।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। देवखड़ी नाले में बहे आकाश नामक युवक का शव लालकुआं क्षेत्र के जयपुर बीसा क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराई जिसके बाद शव को मोर्चरी लाया गया है।
बीती 11 जुलाई को हुई भारी बारिश के चलते देवखड़ी नाला पूरे उफान पर आ गया था। इसी दौरान बाइक से घर जा रहा आकाश नामक युवक नाले के तेज बहाव में बह गया। दूसरे दिन उसकी बाइक नाले से बरामद हो गई जबकि उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया। उसकी तलाशी के लिए जगह-जगह ढूंढ खोज भी की गई लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। रविवार को भी पूरे दिन देवखड़ी नाले में बहे युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। प्रशासन के नेतृत्व में सिंचाई विभाग, जल संस्थान, एनडीआरएफ और फायर विभाग द्वारा पहले चरण में एसबीआई बैंक के पास से मुखानी तक और दूसरे चरण में मुखानी से सुशीला तिवारी के पास क्रियाशाला तक नहर के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर की सहायता से सर्च अभियान चलाया गया। इसके बाद मुखानी तक एनडीआरफ और फायर की टीमों में सर्च अभियान चलाया। इसके बाद मुखानी और क्रियाशाला क्षेत्र के नहर कवरिंग के सभी हेड खुलवाए गए और ऑक्सीजन सिलेंडर की सपोर्ट के साथ सर्च टीम को उतारा गया। वही अंडरग्राउंड नहर में लगभग हर जगह तलाशी लेने के बाद भी तेज बहाव में बहे युवक का कोई पता नहीं चला। सोमवार की दोपहर को लालकुआं क्षेत्र के जयपुर बीसा क्षेत्र के जंगल में कुछ महिला ने शव देखा जिसकी सूचना उनके द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमला मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त की गई। जिसके बाद शव केा मोर्चरी लाया गया है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :