होटल में एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। रेलवे बाजार स्थित एक होटल में मंगलवार को एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। होटल के कमरे से गंध आने पर स्टाफ को घटना का पता लगा जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस को कमरे से जहर की शीशी व शराब का खाली क्वाटर बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव मोर्चरी में भेज दिया। जानकारी के अनुसार भिकियासैंण अल्मोड़ा निवासी आनंद सिंह 65 पुत्र चंदन सिंह की पत्नी गांव में रहती है। उनके दो बेटे हैं, जो नोएडा उत्तर प्रदेश में रहते हैं।बताया जाता है कि बीते 31 जुलाई को आनंद सिंह रेलवे बाजार स्थित जगदीश होटल पहुंचे थे। यहां उन्होंने तीन दिन के लिए कमरा लिया था और तीन दिन का भुगतान एडवांस में दिया था। तीन अगस्त को उन्होंने दोबारा तीन दिन के लिए भुगतान किया और कमरे की बुकिंग को आगे बढ़ा ली। होटल स्टाफ के अनुसार जिस दिन से उन्होंने तीन दिन के लिए कमरे की बुकिंग बढ़ाई थी। उसी दिन से वह कमरे से बाहर नहीं आए। मंगलवार को जब कमरे से भयंकर बदबू आने लगी तो होटल स्टापफ रूम नंबर 20 में पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था और तेज बदबू आ रही थी।सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़ कर कमरे दाखिल हुई तो आनंद का शव बिस्तर पर पड़ा था। पास ही जहर की शीशी की पड़ी थी और कूड़ेदान में शराब का खाली क्वाटर पड़ा था। पुलिस ने परिजनों से बातचीत की तो पता चला कि आठ-नौ साल से बुजुर्ग परिवार से अलग रह रहे थे। किसी को उनके बारे में कुछ पता नहीं था। पुलिस की सूचना पर उनके बच्चे नोएडा से हल्द्वानी के लिए रवाना हुए। फिलहाल बुजुर्ग की मौत के स्पष्ट कारण का पता नहीं लग सका है। इधर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :