पहाड़ो से लेकर मैदान तक बारिश का कहर, नौ लोगो की मौत

खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड ।प्रदेश में बारिश जमकर कहर बरपा रही है। इससे पहाड़ से ले कर मैदान तक भारी तबाही मची है। बारिश के बीच 24 घण्टे में प्रदेश में नौ लोगों की मौत हुई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रैड अलर्ट को देखते हुए आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय ने चार धाम यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गुरुवार एक अगस्त के लिए चार धाम यात्रा स्थगित कर दी है।

हरिद्वार के जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया की इसे देखते हुए हरिद्वार तथा ऋषिकेश में स्थित पंजीकरण केंद्र में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी स्थगित की गई है।

उत्तराखंड में मानसून की बारिश जारी है।पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के कारण नदियां, नाले उफान पर हैं. जिसके कारण मैदानी इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं।

केदारनाथ में मूसलाधार बारिश के कारण मंदाकिनी नदी उफान पर हैं, मंदाकिनी नदी के उफान पर आ जाने से यात्रा पड़ाव सोनप्रयाग में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये है। मंदाकिनी नदी का पानी सोनप्रयाग पार्किंग तक पहुंच गया।

टिहरी जनपद के जखन्याली के पास नौताड़ गदेरे में बादल फटा है. बादल फटने के कारण गदेरे के पास खुले होटल के बहने तथा मुयालगांव में घनसाली-चिरबिटिया मोटरमार्ग को जोड़ने वाली पुलिया बह गया. सूचना मिलने पर एसडीआर एफ मौके के लिए रवाना हो गई है. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी टिहरी ने बताया बादल फटने के बाद दो लोगों की मौत हो गई है. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा राहत बचाव कार्य जारी है।

कुमाऊं में भी बारिश से जानमाल का खासा नुकसान हुआ है। बागेश्वर जिले में शुभम (14) पुत्र संतोष सरयू में बह गया। हल्द्वानी के इंदिरानगर निवासी रिजवान(8) नाले में बह गया। धारी ब्लॉक के उडियारी पल्लाधार में पहाड़ी से पत्थर गिरने से लालराम (48) की मौत हो गई

रुड़की में रोडवेज बस स्टेशन के पास बिजली के तारों से घिरे एक खंभे के नीचे पेड़ में बारिश के कारण अचानक करंट फैल गया। पेड़ के नीचे बस का इंतजार कर रहे सरोज निवासी कांवली रोड देहरादून और प्रदीप निवासी लंढौरा करंट की चपेट में आ गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उधर टिहरी के घनसाली में भिलंगना ब्लॉक के नौताड़ तोक में एक मकान बहने से दंपती भानु व नीलम की मौत हो गई।

बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भौरी डेरा शांतरशाह में मकान गिरने से दो बच्चों आस मोहम्मद (10) पुत्र मुजम्मिल, नगमा (8) पुत्री इल्ताफ निवासीगण भौरी डेरा

शांतरशाह की मौत हुई है। जबकि परिवार और घर पर आए मेहमान सहित नौ लोग घायल हो गए


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :