मासूम को निवाला बनाने वाले गुलदार को अंत होगा।

खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड के टिहरी जिले में मासूम को निवाला बनाने वाले गुलदार को अंत होगा। जनाक्रोश को देखते हुए मंगलवार को गुलदार को मारने के आदेश दे दिए गए हैं। इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश बना हुआ है।

हिंदाव पट्टी के भौड गांव निवासी रूकम सिंह की नौ वर्ष की बेटी पूनम सोमवार को स्कूल से आने के बाद घर के आंगन पर अकेले ही खेल रही थी। उसके तीन अन्य भाई बहन घर के अंदर थे। बच्चों की मां उषा देवी शिवालय में जलाभिषेक करने गई हुई थी।

शाम चार बजे के लगभग मां मंदिर से वापस घर लौटी तो पूनम घर पर नहीं मिली। जबकि पूनम की बड़ी बहन प्रियंका, छोटा भाई प्रिंस और आराध्या कमरे में सो रखे थे। मां ने आसपास ढूंढ खोज की तो पूनम का कहीं पता नहीं चल पाया। आसपास के अन्य लोगों ने भी ढूंढ खोज शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर रास्ते में पूनम की चप्पल और खून के धब्बे मिले।

शाम छह के लगभग पूनम का शव घर से लगभग 30 मीटर दूरी पर झाड़ियां के बीच पड़ा हुआ मिला। गांव के विक्रम सिंह घणाता ने बताया कि पूनम गांव के स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती थी।

उसके पिता विदेशी होटल में नौकरी करते हैं। रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया गया है और उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :