दो पक्षो मे हुई झड़प,महिलाओं ने कोतवाली मे पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप।

खबरे शेयर करे :

रुद्रपुर। शहर के कोतवाली क्षेत्र के फौजी मटकोटा में दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। हालांकि, कोतवाली में भी विवाद जारी रहा। दोनों पक्षों के बीच की झड़प को नियंत्रित करने के प्रयास में पुलिस ने एक पक्ष को थाने में बैठा दिया। जैसे ही दूसरे पक्ष को भी बैठने को कहा गया, उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस हंगामे के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन थाने में बैठाया, जिसके बाद महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। इस समय पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

फौजी मटकोटा में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच झगड़ा और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर हिरासत में लिया। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच की झड़प सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। एक पक्ष को पुलिस ने अंदर बैठा दिया, जबकि दूसरे पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रही महिलाओं को जबरन थाने में बैठाया। महिलाओं का आरोप है कि इस दौरान उन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का सामना करना पड़ा।

एक महिला के अनुसार, उसकी मौसी की बेटी को पड़ोसी के बड़े बेटे ने परेशान किया। जब वह शिकायत करने उनके घर गई, तो आरोपी ने मौसी की बेटी के साथ मारपीट की। इस दौरान दो भाई भी वहां पहुंचे, जिन्होंने भी आरोपी के हाथों मारपीट का सामना किया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। जैसे ही पुलिस ने दूसरे पक्ष की बातों को झूठा बताया, विवाद बढ़ गया और पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का आरोप लगा। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि फौजी मटकोटा में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। हल्का प्रभारी मौके पर गए थे और पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। जब दोनों पक्षों में विवाद हुआ, तो पुलिस मामले की जांच कर रही है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :