उत्तराखंड में करवट लेगा मौसम, पहाड़ों पर बारिश के साथ गिरेगी बर्फ! !

खबरे शेयर करे :

23 अक्तूबर के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

उत्तराखंड में सप्ताह भर की राहत के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 अक्तूबर के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में होने वाली बारिश का सीधा असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर भी देखने को मिलेगा।

पहाड़ों के साथ मैदानों में भी पारा गिरने से सुबह-शाम के साथ दिन में भी ठंड का अहसास होगा। बृहस्पतिवार को मैदानी इलाकों में दिन भर चटक धूप खिलने से गर्मी का अहसास हुआ। आने वाले दिनों की बात करें तो 26 अक्तूबर तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    जमीनी विवाद में नया मोड़! हरक सिंह रावत की पत्नी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक जमीनी विवाद में महिला को पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताने…


    खबरे शेयर करे :

    फरवरी-मार्च में होंगे राष्ट्रीय खेल! उत्तराखंड ने अभी से कसी कमर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से जुड़ी तैयारियों को अब सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसओपी को…


    खबरे शेयर करे :