उत्तराखंड में सर्दी की आहट तेज, 23 अक्टूबर से मौसम लेगा करवट !

खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड में मानसून के बाद बारिश थमने से सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। दिन में चटक धूप से मौसम सुहावना बना हुआ है, जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 22 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहेगा और 23 अक्तूबर से बदलाव के आसार हैं।

पोस्ट मानसून बारिश थमने के साथ प्रदेश भर में अब सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि दिन भर चटक धूप खिलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम सुहाना बना हुआ है। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से मौसम शुष्क रहेगा।

आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 14.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में देखने को मिला।

दिन भर चटक धूप खिलने से भले पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन का तापमान सामान्य रहा। लेकिन रात को ओस गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में यह अंतर अधिक बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 23 अक्तूबर से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    जमीनी विवाद में नया मोड़! हरक सिंह रावत की पत्नी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक जमीनी विवाद में महिला को पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताने…


    खबरे शेयर करे :

    फरवरी-मार्च में होंगे राष्ट्रीय खेल! उत्तराखंड ने अभी से कसी कमर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से जुड़ी तैयारियों को अब सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसओपी को…


    खबरे शेयर करे :