सतेंद्र की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज, गिरधारी के नेपाल भागने की कहानी आई सामने !

खबरे शेयर करे :

जांच में सामने आया है कि गिरधारी बरेली से निकलकर बस्ती पहुंचे और इसके बाद सनौली बॉर्डर के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर गए। एसआईटी उनकी तलाश में छह से अधिक संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल पाया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश में जुटी विशेष जांच टीम (एसआईटी) अब उनके करीबी सतेंद्र राठौर की तलाश में दबिश दे रही है। माना जा रहा है कि सतेंद्र की गिरफ्तारी से गिरधारी के ठिकानों, संपर्कों और मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। जांच के दौरान एसआईटी को गिरधारी की आवाजाही और उनके करीबियों से जुड़े कुछ नए तथ्य भी मिले हैं। वहीं, पुलिस ने गिरधारी की एक करीबी युवती से भी पूछताछ की है।

 

जांच में सामने आया है कि गिरधारी बरेली से निकलकर बस्ती पहुंचे और इसके बाद सनौली बॉर्डर के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर गए। एसआईटी उनकी तलाश में छह से अधिक संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल पाया है। टीम अब उनके संपर्क में रहे लोगों की भूमिका और गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। इसी क्रम में सतेंद्र राठौर की तलाश तेज की गई है। एसआईटी को उम्मीद है कि उससे पूछताछ में गिरधारी की फरारी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

रेखा आर्या की शिकायत पर कैंट थाने में 15 अक्तूबर को गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें मारपीट, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने, धोखाधड़ी और दस्तावेज में कथित जालसाजी समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मंत्री ने एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप भी लगाया है। इस ऑडियो को एसआईटी फॉरेंसिक जांच के लिए भेज चुकी है। 

एसपी ग्रामीण जया बलूनी के नेतृत्व में गठित एसआईटी अब तक पांच लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। कुछ करीबियों को देहरादून बुलाकर भी पूछताछ की गई है। टीम बरेली और अन्य स्थानों से जुटाए गए दस्तावेज और बयानों का मिलान कर रही है। जांच का फोकस गिरधारी के नेटवर्क, उनके करीबियों की भूमिका और शिकायत में लगाए गए आरोपों की तथ्यात्मक पुष्टि पर है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि टीम मामले की जांच कर रही है। कई अहम साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पूछताछ में आया सतेंद्र का नाम
पुलिस सूत्रों की मानें तो एसआईटी जांच में अब तक हुए बयानों में सतेंद्र का नाम सामने आया है। सतेंद्र को गिरधारी का करीबी माना जाता है और उसे कंपनियों के रिकॉर्ड से लेकर अन्य संपत्ति की जानकारी है। पुलिस का मानना है कि सतेंद्र से पूछताछ के बाद मामले में कई अहम सुराग मिल सकते हैं। इसलिए पूछताछ के लिए उसकी तलाश की जा रही है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    जमीनी विवाद में नया मोड़! हरक सिंह रावत की पत्नी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक जमीनी विवाद में महिला को पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताने…


    खबरे शेयर करे :

    फरवरी-मार्च में होंगे राष्ट्रीय खेल! उत्तराखंड ने अभी से कसी कमर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से जुड़ी तैयारियों को अब सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसओपी को…


    खबरे शेयर करे :