उत्तराखंड में दो जगह पर धरती कांप गई। पहले उत्तरकाशी में भूकंप आया। यहां 4.2 के झटके महसूस किए गए, जबकि दूसरी बारी में टिहरी में 2.0 की तीव्रता से धरती डोली।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
उत्तरकाशी में यमुना घाटी और गंगा घाटी सहित कई क्षेत्रों में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग तुरंत अपने घरों से बाहर आ गए। उन्होंने अपने आसपास के लोगों को फोन कर भूकंप के बारे में पूछा। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, यह झटका देर रात करीब 1:21 बजे आया।
टिहरी में भूकंप
टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर और घनसाली क्षेत्र में भी भूकंप महसूस किया गया। यह सोमवार तड़के आया और इसकी तीव्रता 2.0 थी। यह बहुत हल्का भूकंप था, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर रही। जिले में इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।