चाय की दुकान के पास खड़े दो लोगों पर गिरा पेड़, एक की जिंदगी खत्म, दूसरा अस्पताल में !

खबरे शेयर करे :

तेज अंधड़ और बारिश के बीच कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े दो लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। विशाल पेड़ गिरने से एक की जान चली गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चाय की दुकान के समीप बारिश से बचने के लिए खड़े दो लोग अचानक विशाल पेड़ की चपेट में आ गए। हादसे में हल्दूखाता निवासी विक्रम उर्फ खटमल (55) पुत्र छज्जू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशनपुर निवासी दलीप (45) पुत्र शिवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान तेज अंधड़ आने से अचानक विशाल पेड़ गिर गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही एसआई राजा राम डोभाल और एसएसआई शशि भूषण जोशी के नेतृत्व में कलालघाटी पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायल दलीप को बाहर निकाला और उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    जमीनी विवाद में नया मोड़! हरक सिंह रावत की पत्नी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक जमीनी विवाद में महिला को पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताने…


    खबरे शेयर करे :

    फरवरी-मार्च में होंगे राष्ट्रीय खेल! उत्तराखंड ने अभी से कसी कमर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से जुड़ी तैयारियों को अब सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसओपी को…


    खबरे शेयर करे :