जनपद में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया

खबरे शेयर करे :

जनपद में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया

रुद्रपुर।जनपद में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने ध्वजारोहण किया व पौधारोपण किया, जबकि विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर नारी बूथा देवी, प्रीत कौर सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन अमरजीत सिंह, चन्द्रा सिंह, अमनजीत सिंह, रम्भा सिंह, विजय नाथ, शांति देवी, जीतेश राय, दलबीर सिंह, सोहरन सिंह, आनंद मणि, भगवान सिंह, हरविन्दर सिंह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व बलिदानियों को नमन करते हुए कहा हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की परिकल्पनाओं को साकार करना है व देश व समाज के विकास में अपनी पूर्ण सहभागिता निभानी होगी। गरीब तबका का विकास करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा हम सभी को अपने दायित्वों को बखूबी निर्वहन करते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी तभी वीरों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाये रखने का सभी से आह्वान किया ।
इस अवसर पर वीसी प्राधिकरण अभिषेक रूहेला, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, पंकज उपाध्याय, सीटीओ डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, एसडीएम मनीष बिष्ट, गौरव पांडे, ओसी डॉ. अमृता शर्मा सहित अनेक अधिकारी व कलेक्ट्रेट कर्मचारी उपस्थित थे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :