महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

खबरे शेयर करे :

महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु और एसिड मिलाने के दौरान यह विस्फोट हुआ। आपदा प्रबंधन सेल के अनुसार यह एक अत्यधिक रिएक्टिव प्रोसेस था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।Hero Image

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार शाम ब्लास्ट हो गया। इस धमाके में एक मजदूर की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। धमाका लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में गुरुवार शाम को हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे फैक्ट्री में तब धमाका हो गया, जब धातु और एसिड को मिलाया जा रहा था। इस वक्त वहां 5 मजदूर मौजूद थे। पालघर जिला आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा कि यह अत्यधिक रिएक्टिव प्रोसेस था, जिसके कारण विस्फोट हो गया।

एक मजदूर की मौके पर मौत

उन्होंने कहा कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दो मजदूरों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

धमाके के तुरंत बाद अग्निशमन दल और आपदा प्रबंधन कर्मियों सहित आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दर्ज करने के लिए अधिकारियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :