CM Dhami का बड़ा हमला, बोले- अल्मोड़ा नहीं जा सकते थे तो देहरादून का कार्यक्रम क्यों छोड़ा !

खबरे शेयर करे :

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धनगढ़ी पुल के लोकार्पण के दौरान राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ‘युवराज’ पंतनगर आकर वापस लौट गए, और सवाल किया कि अगर वे अल्मोड़ा नहीं जा सकते थे तो देहरादून का दौरा क्यों रद्द किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनगढ़ी पुल के लोकार्पण के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक पार्टी के युवराज पंतनगर आए और वापस लौट गए। कहा कि यदि वे अल्मोड़ा नहीं जा सकते थे तो देहरादून का दौरा क्यों रद्द कर दिया। इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस का उत्तराखंड से कोई वास्तविक लगाव नहीं है।

धनगढ़ी पुल लोकार्पण कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जैसे रामनगर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के चलते पर्यटन सीजन आता है, वैसे ही कांग्रेस के लिए केवल चुनाव के समय चुनाव पर्यटन का सीजन आता है। इसी दौरान कांग्रेसी नेताओं को उत्तराखंड की जनता की परेशानियां याद आती हैं। कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री 28 बार उत्तराखंड के दौरे पर आ चुके हैं और आगामी दौरों को लेकर भी उनकी तैयारियां पूरी हैं।

चुनाव अपने समय पर ही होंगे : सीएम
पत्रकारों के सवाल के जवाब में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव अपने ही समय पर होंगे। चुनाव आयोग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव आयोग के निर्देश के तहत ही चुनाव होंगे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :