इलेक्ट्रॉनिक प्रीपेड मीटर के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता इदरीस अहमद गोला की तबीयत बिगड़ी

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– इलेक्ट्रॉनिक प्रीपेड मीटर लगाए जाने के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान आज कांग्रेस कार्यकर्ता इदरीस अहमद गोला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना उस समय हुई जब कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नवोदय विद्युत कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इदरीस अहमद गोला जो लंबे समय से पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं, अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गौरतलब है कि प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी इलेक्ट्रॉनिक प्रीपेड मीटर के विरोध में आंदोलन कर रही है। पार्टी का कहना है कि ये मीटर आम जनता पर आर्थिक बोझ डाल रहे हैं, और इनसे बिजली उपभोक्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस का यह भी आरोप है कि सरकार बिना पर्याप्त जनसुनवाई के जबरदस्ती इन मीटरों को लागू कर रही है।

हिमांशु गावा ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इदरीस अहमद गोला पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और उनकी तबीयत बिगड़ने से सभी चिंतित हैं। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इस मुद्दे का समाधान निकालने की मांग की है, ताकि जनता को राहत मिल सके।

वहीं पूर्व पार्षद प्रतिनिधि परवेज कुरेशी तुरंत इदरीश अहमद को गाड़ी में लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए जहां डॉक्टरों के द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, गोला की स्थिति अब स्थिर है और उनका इलाज जारी है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :

Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


खबरे शेयर करे :