कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की समन्वय बैठक का हुआ आयोजन

खबरे शेयर करे :

कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की समन्वय बैठक का हुआ आयोजन

काशीपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की समन्वय बैठक बाजपुर रोड स्थित आईजीएल फैक्ट्री सभागार में आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेंज के डीआईजी, एसपी और बिजनौर, मुरादाबाद रामपुर के एसपी और डीएम तथा उत्तराखंड के कुमाऊं रेंज के डीआईजी और उधम सिंह नगर के एसएसपी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कुमाऊं रेंज के डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है, जो कि 2 अगस्त तक जारी रहेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बॉर्डर पर यातायात व्यवस्था को लेकर चुस्त दुरुस्त रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कांवरिया को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस को पूरी तरह से मुस्तैद रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई से सड़कों पर डायवर्जन होना अति आवश्यक है। ओवरलोडेड वाहनों पर 27 जुलाई से दिन में पूर्ण तरीके से प्रतिबंध रहेगा। मुरादाबाद रेंज के डीआईजी के. मुनिराज ने कहा कि दिल्ली से चलकर हरिद्वार को जाने वाले कांवड़ यात्री का रोड डायवर्जन किया जाएगा। ओवरलोडेड वाहनों को दूसरे स्थानों से रवाना किया जाएगा। जिस रोड पर कांवड़िया गंगा जल लेने हरिद्वार जा रहे होंगे उन रोडों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसी के साथ ही जो भी कांवरिया उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश में अपने गंतव्य की ओर जाएगा उस रास्ते को भी चुस्त दुरुस्त किया जाएगा। उस रास्ते पर किसी भी लोडेड वाहन से गुजरने नहीं दिया जाएगा। एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने उधम सिंह नगर के सभी चौकियों थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर जा रहे कांवड़ियों के लिए विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। 27 जुलाई से खनन से भरे वाहनों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि 2 अगस्त को कांवर यात्रा का अंतिम दिन है, उसी दिन कांवरिया गंगाजल चढ़ाएंगे, इसको लेकर सभी पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने की जरूरत है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :