जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में दीपावली त्यौहार के सम्बन्ध में बैठक कर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश सभी नगर निकायों को दिये

खबरे शेयर करे :

Reporter Rajiv Kumar

 

जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में दीपावली त्यौहार के सम्बन्ध में बैठक कर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश सभी नगर निकायों को दिये

रूद्रपुर -जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में दीपावली त्यौहार के सम्बन्ध में बैठक कर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश सभी नगर निकायों को दिये। उन्होने कहा कि 15 नवंबर तक ’’स्वच्छ दीपावली, शुभ दीपावली’’ के शुभ अवसर पर स्वच्छता सुरक्षा अभियान चलाया जाये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शौचालयों उपयोगी बनाये रखने के लिए विशेष अभियान चलायें। उन्होने कहा कि जिस विभाग के स्वामित्व में शौचालय है वह विभाग उन सभी शौचालयों की साफ-सफाई करते हुए उनके संचालन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। उन्होने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के सभी विद्यालयों में छात्रों के माध्यम से आमजन को जागरूक करने हेतु स्वच्छता अभियान चलाया जाये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद के सभी गांवों में अत्यन्त गन्दे स्थान को चिन्हित कर साफ-स्वच्छ कराना सुनिश्चित करें व उस स्थान की पहले एवं सफाई के बाद की फोटोग्राफ भी उपलब्ध करायें। उन्होने सभी नगर निकायों के अधिकारियों निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्रों में रात्रि में बाजार बन्द होने के उपरान्त रात में ही साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नगर निगम को 50, नगर पालिका को 25 एवं नगर पंचायत को 10 फोटोग्राफ सफाई अभियान की पहले व बाद के आधार पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निकायों में सफाई अभियान के साथ ही सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन में सफाई, अनाधिकृत होर्डिंग्स हटाने, मार्गों में प्रकाश व्यवस्था ठीक करने, सार्वजनिक स्थानों, बाजारों जहां दिन में भीड़ अधिक होती है, उन स्थानों पर रात्रि के समय सफाई कराने तथा पर्यावरण मित्रों को मास्क, ग्लब्स व बूट इत्यादि वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि कूड़े को एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर न डालवायें उसका निस्तारण भी कराना सुनिश्चित करायें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण मित्रों के लिए चिकित्सा कैम्प का अयोजन भी सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली त्योहार सीजन चल रहा है, आतिशबाजी की दुकानें निर्धारित स्थानों पर लगाई जाएं, सुरक्षा व्यवस्था व फायर वाहन की व्यवस्था पुख्ता रखी जाएं, चिकित्सालयों में भी सभी व्यवस्थाएं चुस्त रखें, बर्निंग युनिट सक्रिय रखें, फायर वाहनों को मुख्य बाजारों व पटाखा बिक्री स्थानों में तैनात रखें, यातायात व पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आरआरआर केन्द्र की स्थापना करते हुए ‘स्वभाव स्वच्छतारू संस्कार स्वच्छता’ के सिद्धांत के तहत नागरिक पुराने कपड़े, जूते, खिलौने, किताबें, अप्रयुक्त प्लास्टिक संग्रह कर सकें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनोज शर्मा, पीडी हिमांशु जोशी, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, प्रभारी अधिकारी कले0 गौरव पाण्डेय, डॉ. अमृता शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत, आदि मौजूद थे व उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व ईओ वर्चुअल जुड़े थे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :