देहरादून की गेटेड पॉश कॉलोनी में बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में दहशत

खबरे शेयर करे :

गेटेड पॉश कॉलोनी में बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में दहशत

देहरादून की पॉश कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात… ONGC के रिटायर्ड अधिकारी की बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या…

बसंत विहार थाना क्षेत्र के जीएमएस रोड स्थित अलकनंदा एनक्लेव में 75 वर्षीय अशोक कुमार गर्ग की हत्या से हड़कंप मच गया।

“चीख-पुकार सुनकर जब हम अंदर पहुंचे, तो देखा कि अशोक जी का शव बाथरूम में खून से लथपथ पड़ा था।”

बताया जा रहा है कि अशोक कुमार गर्ग 2008 में ONGC से रिटायर हुए थे। बीते साल उनकी पत्नी का निधन हो गया था और उनकी दो बेटियां, एक गुड़गांव और दूसरी चेन्नई में रहती हैं।
माना जा रहा है कि बदमाशों ने घर में घुसकर कई बार चाकुओं से वार किए। वारदात के पीछे का कारण अभी साफ नहीं है।

पुलिस हत्या की वजह तलाशने में जुट गई है। प्रॉपर्टी विवाद, आपसी रंजिश समेत कई एंगल पर जांच हो रही है। कॉलोनी और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद गेटेड कॉलोनी में दहशत का माहौल है। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

अब सवाल यह है कि क्या शहर की पॉश कॉलोनियों में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं? आखिर कब तक बुजुर्ग और अकेले रह रहे लोग इस तरह के हमलों का शिकार होते रहेंगे?

पुलिस की जांच जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :

Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


खबरे शेयर करे :