जनता का भाजपा से मोह भंग, कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा के समर्थन में दिख रहा माहौल

खबरे शेयर करे :

कई भाजपाई हुए कांग्रेस में शामिल, दिया कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा को समर्थन

रुद्रपुर। शहर में चुनावी माहौल कांग्रेस के पक्ष में जाता दिख रहा है। जनता भजपा से त्रस्त होकर परिवर्तन का मन बना रही है। गत दिवस रम्पुरा वार्ड नंबर 23 में भाजपा के खिलाफ जनता के स्वर साफ देखने को मिले। रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र से कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा व पार्षद प्रत्याशी अंजली कोली के समर्थन में हुई जनसभा में काफी भाजपाई कांग्रेस के पक्ष में दिखे और कई लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। जिससे लगता है कि जनता का रुख अब बदलता दिख रहा है और इस बार रुद्रपुर क्षेत्र की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है।
बता दें गत रात्रि वार्ड नंबर 23 रम्पुरा मध्य में अंजलि कोली के साथ कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा ने जनसभा की। जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा को समर्थन दिया और कांग्रेस का दामन थामा। स्थानीय जनता का कहना है कि भाजपा के नेता सिर्फ चुनाव में ही दिखते हैं। विकास कार्य के नाम पर भाजपा फेल साबित हुई है। डबल इंजन की सरकार होते हुए भी प्रदेश व शहर में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। भ्रष्टाचार चरम पर है, हर दफ्तर में घूसखोरी चल रही है। अब जनता ने मन बना लिया है कि परिवर्तन जरुरी है। इस दौरान कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा को रम्पुरा के जनता का अपार प्रेम मिला।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :