31 वीं वाहिनी में हार्टफुलनैस के तीन दिवसीय ध्यान शिविर का हुआ संपन्न

खबरे शेयर करे :

रिपोटर राजीव कुमार उधम सिह नगर

 

31 वीं वाहिनी में हार्टफुलनैस के तीन दिवसीय ध्यान शिविर का हुआ संपन्न

रुद्रपुर।31 वीं वाहिनी पीएसी में तीन दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन किया गया।
हार्टफुलनैस संस्थान द्वारा 22 से 24 अक्टूबर की अवधि में वाहिनी के भीतर स्थित परेड ग्राउंड में प्रशिक्षुओ के लिये तीन दिवसीय ध्यान शिविर का नि:शुल्क आयोजन किया गया था। शिविर में 250 प्रतिभागियों को हार्टफुलनैस संस्थान द्वारा यौगिक प्राणाहुति से युक्त रिलैक्सैसन,ध्यान,रिजुविनेशन तथा अंतर्मन से जुडने की सरलीकृत तकनीकों का अभ्यास कराया गया।
शिविर को सफलतापूर्वक संचालित करने मे हार्टफुलनैस संस्थान के विभिन्न प्रशिक्षको एवं वालैनटियर्स अरविंद, गजेन्द्र पाल,विपिन त्रिपाठी,राहुल मिश्रा का विशेष योगदान रहा।तीन दिवसीय आध्यात्मिक शिविर में प्रतिभागियों को गृहस्थ जीवन में सहजता से अपनाई जा सकने योग्य,सुविधाजनक व प्रभावकारी तकनीको का अभ्यास भी करवाया गया।शिविर को आयोजित कराने मे 31 पी ए सी की मुखिया सेनानायक प्रीति प्रियदर्शनी की विशेष भूमिका रही । शिविर को सफलतापूर्वक संचालित करवाने मे सेनानायक उत्तम नेगी,सूबेदार मेजर खुर्शीद अली,सूबेदार भूपेश पांडे आदि ने भी योगदान दिया।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :