

सोमवार देर रात कुमाऊं में मानसून ने दस्तक दे दी, जिससे मंगलवार को सभी जिलों में रुक-रुक कर और कहीं लगातार बारिश हुई। इससे हल्द्वानी का तापमान पिछले दो दिनों में 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
सोमवार देर रात मानसून ने कुमाऊं में दस्तक देकर मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। मंगलवार को कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में कहीं रुक-रुक कर तो कहीं लगातार बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते दो दिन में हल्द्वानी का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक क्षेत्र में इसी तरह बारिश का दौर जारी रहेगा।


