उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से गिरेगा पारा !

खबरे शेयर करे :

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में होने वाली बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर भी देखने को मिलेगा। वहीं, दोपहर बाद मौसम बदला और यमुनोत्री धाम और केदारनाथ में बर्फबारी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 25 अक्तूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में तेज गर्जन के साथ बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है। इसका सीधा असर पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों के तापमान में देखने को मिलेगा। पारा गिरने से ठंड का अहसास बढ़ेगा।

आने वाले दिनों की बात करें तो 26 से 29 अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 30 अक्तूबर से एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं, शनिवार के मौसम की बात करें तो दिन भर चटक धूप खिलने से पहाड़ों में ठंड का अहसास कम हुआ।

रात को गुलाबी ठंड का मौसम रहा। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    मसूरी में वीकेंड का जबरदस्त क्रेज, होटलों में 60% एडवांस बुकिंग !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :रविवार शाम और सोमवार के लिए शहर के होटलों में करीब 60 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एडवांस बुकिंग के अलावा भी…


    खबरे शेयर करे :

    2. Uttarakhand Weather: उत्तराखंड से मानसून की विदाई कल से शुरू होने के आसार, मैदानी इलाकों में कोहरे की संभावना

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :Uttarakhand Weather Update Today: मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा…


    खबरे शेयर करे :