*”मेस के खाने में चूहा” हंगामे के बाद पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम; जानें पूरा मामला।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– आइआईटी रुड़की मे बीते कल बृहस्पतिवार को राधा कृष्ण मेस मे चूहे निकलने से आइआईटी प्रशाशन मे हड़कम्प मच गया था वही अब आईआईटी रुड़की के राधा कृष्ण भवन की मेस में खाने के सामान में चूहों के वायरल वीडियो के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम आईआईटी रुड़की पहुंची. जहां पर टीम ने मेस के अंदर खाने और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए और साथ ही सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया हैं। इसके अलावा टीम ने संस्थान को चूहों से निपटने के लिए निर्देश दिए हैं।

 

गौरतलब हैं कि गुरुवार को IIT रुड़की के राधा-कृष्ण भवन की मेस में दोपहर का खाना बना हुआ था। इस दौरान छात्र खाना खाने के लिए मेस पहुंचे थे तो उन्होंने किचन में जाकर देखा तो चूहे खाने में उछल-कूद कर रहे थे, इस दौरान छात्रों ने इसका वीडियो भी बना लिया और हंगामा शुरू कर दिया था वही गुस्साई छात्रों ने संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी। इस दौरान छात्रों की खाने बनाने वाले कर्मचारियो के साथ जमकर बहस हुई थी। इस मामले से IIT कैंपस में हड़कंप मच गया था। वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम आईआईटी रुड़की पहुंची। इस दौरान विभागीय टीम ने खाने और खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। टीम ने कहा कि आईआईटी विशेषज्ञों की मदद से चूहों को हटाने की योजना बनाई जाएगी। खास किस्म के चूहा ट्रेकर लगाए जाएंगे। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि खाने और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए हैं। संस्थान को चूहों से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :