भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने करवाचौथ पर दी शहरवासियों को बड़ी राहत।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने करवाचौथ के पर्व पर रुद्रपुर के लोगों को बड़ी राहत दी है। बिजली विभाग द्वारा 20 अक्टूबर को होने वाली विद्युत कटौती के आदेश को उन्होंने रुकवा दिया है।

दरअसल, बिजली विभाग के दोनों डिवीजनों से दीवाली के मद्देनज़र मेंटेनेंस कार्य के लिए 20 अक्टूबर को बिजली कटौती का आदेश जारी किया गया था। जब यह सूचना रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा तक पहुँची, तो उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और इस आदेश को स्थगित करवा दिया।

विधायक शिव अरोड़ा ने कहा, “करवाचौथ महिलाओं के लिए विशेष दिन होता है, इस दिन वे अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। ऐसे में बिजली कटौती से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने बिजली कटौती के आदेश को फिलहाल रुकवाया है।”

शहरवासियों ने इस पहल के लिए विधायक शिव अरोड़ा की सराहना की है, क्योंकि इस कदम से करवाचौथ पर उन्हें किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :