किशोरी को भगा ले जाने का मामला,पुलिस आरोपी की तलाश मे।

खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड में किशोरी को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना हरिद्वार जिले के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की है। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि क्षेत्र से एक युवती भी लापता हो गई।
रानीपुर कोतवाली के एक क्षेत्र के रहने वाले युवक ने शिकायत देकर बताया कि 27 जुलाई की दोपहर उसकी 14 वर्षीय बहन को टीटू यादव बहला-फुसलाकर ले गया है। तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
उधर, सिडकुल थाना क्षेत्र के एक इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई, लेकिन फिर लौटकर नहीं आई। उसकी सभी जगहों पर तलाश की गई, मगर कुछ पता नहीं चल पाया है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। तलाश की जा रही है।

खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :