*उधम सिंह नगर पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़” पैर में लगी गोली; आरोपी पर कई आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर, जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। काशीपुर पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद एक नशे के सौदागर को धर दबोचा।

दिनांक 16 दिसंबर 2024 को सुबह करीब 11:30 बजे, एसओजी और कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कब्रिस्तान के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है।

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुनाजिर पुत्र नसरत, निवासी बाबर खेड़ा, थाना कुंडा, जनपद उधम सिंह नगर के रूप में हुई है।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपी के पास से निम्न चीजें बरामद कीं:

  • अवैध स्मैक
  • अवैध तमंचा
  • कारतूस

 

आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुट गई है।

एसएसपी का बयान

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा:

“नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिले में अपराध और नशे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई को जनता ने सराहा है।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :