उत्तराखंड पुलिस ने उतारा reels का भूत” अश्लील वीडियो और खतरनाक स्टंट बनाने वाले पांच युवक-युवतियां गिरफ्तार।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– अश्लील वीडियो और खतरनाक स्टंट उसकी वीडियो बनाकर युवा सोचते हैं कि वह प्रसिद्ध हो जाएंगे, लेकिन कई बार ऐसा करना भरी भी पड़ जाता है, बता दें कि हरिद्वार जिले के रुड़की में गंगनहर पर बने लोहे के पुल पर अश्लील और खतरनाक वीडियो बनाना पांच लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने तीन युवकों और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रील्स बना रहे थे, पुलिस ने बताया कि युवक-युवतियां नहर के लोहे के पुल पर अर्धनग्न अवस्था में अश्लील हरकतें और खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बना रहे थे।

मामला पिरान कलियर थाना क्षेत्र का है। धनौरी चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज को सूचना मिली कि कुछ लोग गंगनहर के पुल पर अश्लील वीडियो बना रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार किए गए युवकों में सचिन जायसवाल, अनस, और निरंजन शामिल हैं। साथ ही, दो युवतियों को भी पकड़ा गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अश्लील और स्टंट वीडियो से सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स जल्दी बढ़ते हैं।

पुलिस का कहना है कि इन वीडियो के जरिए ये लोग इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर व्यूज पाने की कोशिश कर रहे थे। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :