“उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम का मिजाज! इन जिलों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही येलो अलर्ट जारी किया गया है।

1. बारिश की संभावना वाले जिले

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर।

2. ओलावृष्टि की संभावना वाले जिले

देहरादून, नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, चंपावत, उधम सिंह नगर।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा,

“आज से 12 तारीख की दोपहर तक राज्य के कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कुछ जगहों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की भी संभावना है।”

तो अगर आप उत्तराखंड के इन जिलों में रह रहे हैं, तो मौसम का विशेष ध्यान रखें। घर से बाहर निकलने पर सतर्क रहें और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :