“कर्ज चुकाने में असमर्थ मां, सूदखोर ने नाबालिग बेटी को अगवा कर जबरन बनाया दुल्हन”

खबरे शेयर करे :

खबर पड़ताल ब्यूरो:- आपने अक्सर कई कहानियां सुनी होगी जहां माता पिता अपने कर्ज से बचने के लिए अपनी बेटियों की शादी करवा देते थे कुछ मजबूरी में और कुछ जान कर भी अनजान बनकर और कई मामलों में सूदखोर अपने कर्ज के लिए जबरन नाबालिग बच्चियों से शादी कर लेते हैं, एक और ऐसा मामला उस वक्त सामने आया है जब देश बहुत ही आगे बढ़ चूका है, एक मामला कर्नाटक के बेलगाम जिले से सामने आया है, जिसने बीते दौर की उस खौफनाक हकीकत को सबके सामने ला दिया, जिसमें उधार पैसों के बदले बेटियां यौन शोषण का शिकार होती थीं. यह शॉकिंग मामला महिला एवं बाल कल्याण मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर के गृहनगर का है. सावदत्ती तालुक के एक गांव में एक अधेड़ शख्स ने 17 साल की नाबालिग को अगवा कर लिया. अगले दिन उसे बंधक बनाकर उससे शादी कर ली.

जानिए क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि लड़की अपनी मां और चाचा के साथ रह रही थी. उसकी मां बेलगाम में एक हाउसमेड थी. चाचा अनागोला में चौकीदार का काम करता था. उसकी मां ने आरोपी शख्स से इलाज के लिए 50,000 रुपये का कर्ज लिया था. जिसके बदले में उसने अपने कानों के टॉप्स गिरवी रखे थे, ताकि उसकी बेटी की बीमारी का इलाज करा सकें और साथ ही उसकी भाभी की डिलीवरी हो सके.

जब लड़की की मां पैसे नहीं लौटा पाई तो आरोपी उसकी बेटी से शादी करने पर अड़ गया. हालांकि, लड़की की मां इस बात से सहमत नहीं थी. जिसके बाद 18 सितंबर 2024 को आरोपी ने लड़की को जबरन ऑटो में बैठाकर घर ले गया. और अगले दिन 19 सितंबर की सुबह उसे बंधक बनाकर शादी कर ली. इतना ही नहीं शादी के बाद लड़की को लगातार प्रताड़ित किया. उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए.

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
लड़की ने एक दिन हिम्मत दिखाते हुए बेलगाम के तिलकवाड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद उसके पति, सास, ससुर और देवर पर POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आदमी और उसकी मां को हिरासत में ले लिया है और अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है. आगे की जांच अभी भी जारी है.


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :