रुद्रपुर” पिस्टल की नोक पर जान से मारने की धमकी, आरोपी ने की हवाई फायरिंग

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– रुद्रपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति को पिस्टल की नोक पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित संजय दास, निवासी भदईपुरा, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पड़ोसी अभिषेक यादव के साथ 15 जनवरी 2025 की रात 12 बजे टहल रहे थे। इसी दौरान राजेश गंगवार, जो ब्लैक स्कॉर्पियो (नंबर UK06BH-9000) में सवार था, वहां पहुंचा और उन्हें रोक लिया।

 

राजेश गंगवार ने पिस्टल सिर पर तानते हुए गाली-गलौज की और धमकी दी कि यदि संजय ने चुनाव में उसके प्रत्याशी जगदीप भाटिया उर्फ जॉनी का विरोध करना बंद नहीं किया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। यही नहीं, राजेश ने पुलिस को सूचना देने पर संजय और उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी।

घटना के दौरान शोर सुनकर स्थानीय निवासी आकाश यादव समेत कई लोग वहां इकट्ठा हो गए। उन्हें देख राजेश गंगवार ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गया।

 

पीड़ित ने बताया कि राजेश गंगवार एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके कारण वह डर के मारे घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना नहीं दे पाया। हालांकि, परिवार और शुभचिंतकों के समझाने पर उसने 18 जनवरी को घटना की जानकारी पुलिस को दी।

 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना से इलाके में भय का माहौल है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :