“मतदान करें, लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करें: जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे आगामी निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो हमें सही प्रतिनिधि चुनने का अधिकार प्रदान करती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि निकाय चुनाव लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का माध्यम है। हर मतदाता की भागीदारी लोकतंत्र को सशक्त बनाती है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर इस प्रक्रिया में सक्रिय योगदान दें।

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और तैयार है। जिलाधिकारी ने कहा, “निर्भय होकर मतदान करें। आपकी भागीदारी से ही लोकतंत्र को सशक्त आधार मिलेगा।”

मतदान करें, लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


    खबरे शेयर करे :

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :