*”मिठाई के डिब्बे में 500 का नोट” मतदान से पहले उधम सिंह नगर में ‘नोट के साथ मिठाई’ का खेल उजागर” मुकदमा दर्ज।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो” उत्तराखंड में निकाय चुनाव 2025 के लिए कल, 23 जनवरी को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं, जबकि प्रत्याशी प्रचार थमने के बाद घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और वोट की अपील कर रहे हैं। वहीं इसी बीच आचार संहिता उल्लंघन का बड़ा मामला उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से सामने आया है जहां मिठाई के डिब्बे में 500 का नोट रखकर दिया जा रहा था पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उधम सिंह नगर में आचार संहिता का उल्लंघन

उधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। आईटीआई थाना क्षेत्र में पुलिस ने वार्ड नंबर-3 के जसपुर खुर्द निवासी संजय पुत्र हरकरन सिंह को मिठाई के डिब्बों में पैसे बांटते हुए पकड़ा।

पुलिस ने मौके से 8 मिठाई के डिब्बे जब्त किए, जिनमें से 4 डिब्बों में मिठाई के साथ 500-500 रुपये के नोट थे। कुल 2000 रुपये बरामद किए गए, जबकि बाकी 4 डिब्बों में सिर्फ मिठाई थी। पूछताछ में संजय ने स्वीकार किया कि वह अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने के लिए ये डिब्बे बांट रहा था।

मुकदमा दर्ज

पुलिस ने संजय के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वार्ड नंबर-3 में तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, और इस घटना से क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है।

चुनाव के लिए सुरक्षा तैयारियां

राज्य निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतदाताओं से बिना किसी दबाव और प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है।

 

रिपोर्ट – साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :