*”रुद्रपुर में काल बनकर दौड़ रहे डंपर” सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कुचला; मौके पर ही दर्दनाक मौत।*

खबरे शेयर करे :

साक्षी सक्सेना/ संवाददाता/ ख़बर पड़ताल 

 

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) काशीपुर हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति सड़क पार कर रहा था और तेज गति से आ रहे डंपर ने उसे कुचल दिया।

घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त में जुट गई है।

डंपर चालक घटना के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि पुलिस इसपर क्या कार्रवाई करती है, और कब तक आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार करती, ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय में आए दिन डंपर की वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं और लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं, ये है एक और दर्दनाक मामला सामने आया है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :