Big Breaking” दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी, पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हारे।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी करने जा रही है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

दिल्ली चुनावों में इस बार आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया दोनों ही चुनाव हार चुके हैं। वहीं, मुख्यमंत्री आतिशी, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की सीटों पर भी हार का खतरा मंडरा रहा है।

इस बार के चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन फिर निराशाजनक रहा है और वह लगातार तीसरी बार खाता तक नहीं खोल पाई है, चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार 5 फरवरी को 60.54% मतदान हुआ था। मतगणना के लिए दिल्ली के 11 जिलों में 19 केंद्र बनाए गए थे।

तो 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की वापसी हो रही है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जैसे बड़े नेताओं की हार से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अब देखने वाली बात होगी कि नई सरकार क्या बदलाव लाती है। सभी 70 सीटों के नतीजे आप results.eci.gov.in पर देख सकते हैं।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :