भीषण सड़क हादसा: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रेलर से भिड़ी, 4 की मौत, 7 घायल

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे सोनभद्र के बभनी इलाके में छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास हुई। छत्तीसगढ़ के रायपुर और सारंगगढ़ के रहने वाले 11 लोग बोलेरो से महाकुंभ स्नान के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार ट्रेलर से आमने-सामने भिड़ गई, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी सात लोग घायल हो गए।

मृतकों की पहचान:

1. लक्ष्मीबाई (30) पत्नी रामकुमार

2. अनिल प्रधान केशपाली (37)

3. ठाकुर राम यादव (58)

4. रुक्मणी यादव (56) पत्नी ठाकुर यादव

घायलों की पहचान:

1. रामकुमार यादव (33)

2. दिलीपा देवी (58) पत्नी चक्रधर यादव

3. अभिषेक यादव (04) पुत्र रामकुमार

4. अहान यादव (06) पुत्र रामकुमार

5. योगी लाल (36)

6. हर्षित यादव (ढाई वर्ष)

7. सुरेंद्री देवी (32)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि यह हादसा दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर के कारण हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :