रुद्रपुर: श्रद्धालुओं से भरी बस प्रयागराज संगम स्नान और अयोध्या दर्शन के लिए रवाना

खबरे शेयर करे :

श्रद्धालुओं से भरी बस प्रयागराज संगम स्नान और अयोध्या दर्शन के लिए रवाना

रुद्रपुर। इंदिरा कॉलोनी, गली नंबर 2 से श्रद्धालुओं का एक जत्था आज प्रयागराज संगम में पुण्य स्नान और अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर वार्ड नंबर 36 के पार्षद जितेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राजीव चावला और समाजसेवी अखिलेश शर्मा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस धार्मिक यात्रा के दौरान पार्षद जितेश शर्मा ने श्रद्धालुओं को संगम में आस्था की डुबकी लगाने और अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगी और श्रद्धालुओं को भक्ति और श्रद्धा का अनूठा अनुभव मिलेगा।

साथ ही, उन्होंने सभी से प्रार्थना करने का आग्रह किया कि रुद्रपुर शहर में अमन-चैन बना रहे और हर घर में खुशहाली व समृद्धि आए। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :